मिथुन राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज उम्मीदों को झटका लगेगा या किस्मत साथ देकर कमाई बढ़ाएगी?

Mithun Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mithun Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मिथुन राशि. आज आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके व्यक्तित्व में आकर्षण पैदा करेगा. आज आपकी सामाजिक सक्रियता काफी बढ़ेगा. लग्न के स्वामी बुध का कुम्भ राशि में होना आपकी तार्किक क्षमता को तेज करेगा. आज सही समय पर सही निर्णय लेने का समय है.

करियर-बिजनेस: व्यापार में साझेदारी के कामों से आज आपको विशेष लाभ होने वाला है. नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आपकी कार्यशैली की अधिकारियों द्वारा खुले दिल से सराहना की जाएगी.

लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद आज गुरु बृहस्पति की कृपा से पूरी तरह समाप्त होंगे. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और समर्पण की भावना बढ़ेगी.

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य तौर पर अच्छी रहेगी. काम की अधिकता के कारण शाम के समय आपको हल्की थकान और आंखों में तनाव महसूस हो सकता है. ठंडे पानी से आंखों को धोएं और भरपूर नींद लें. व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं.

सावधानी: दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें.
उपाय: पक्षियों को सप्तधान्य (7 अनाज) खिलाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >