मिथुन राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज विरोधियों पर मिलेगी जीत या बढ़ते खर्च से बिगड़ सकता है बजट?

Mithun Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mithun Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए संघर्ष और विजय का रहने वाला है. छठे भाव में चंद्रमा की उपस्थिति आपको शत्रुओं पर प्रबल बढ़त दिलाने में मदद करेगी. आज आप निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति मे हो सकते है.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में स्थित गुरु और भाग्य भाव के ग्रहों के कारण व्यापार में दूरगामी लाभ की योजनाएं बनेंगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में नई रणनीति या तकनीक अपनाने से लाभ हो सकता है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. केतु की दृष्टि लव लाइफ में भ्रम पैदा कर सकती है. आपसी संवाद को खुला रखें. प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद संबंधों को बेहतर बनाए रखेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. पेट के निचले हिस्से में दर्द या पाचन संबंधी विकार आपको आज परेशान कर सकते हैं. भरपूर पानी का सेवन करना हितकर रहेगा. नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और पर्याप्त विश्राम स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखेगा.

सावधानी: उधार के लेनदेन से बचें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें.

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >