मिथुन मासिक राशिफल अप्रैल 2026: करियर में सफलता और लव लाइफ में संतुलन

Mithun Masik Rashifal April 2026: अप्रैल में मिथुन राशि वालों के लिए करियर में प्रगति और नए अवसर बनेंगे. लव लाइफ में समझदारी और भरोसे से रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. जल्दबाजी और दूसरों के कहने पर निर्णय लेने से बचें.

Mithun Masik Rashifal April 2026:  बुध ग्रह का 09 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहना और फिर मीन राशि में जाना आपके करियर के लिए बड़े बदलाव लेकर आएगा. 29 अप्रैल को बुध का मेष में प्रवेश लाभ के नए द्वार खोलेगा. अप्रैल करियर में सफलता के नए अवसर लाएगा. आप अपनी वाणी और कम्युनिकेशन पर नियंत्रण रखें और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही फैसले लें.

करियर-बिजनेस: अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र में सफलता के कई अवसर लेकर आएगा. आप अपने काम में पूरा मन लगाएं. बुध का गोचर आपकी प्रोफेशनल नेटवर्किंग को मजबूत करेगा. अपने कम्युनिकेशन को सही रखें और धैर्य से कार्य करें. किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं.

लव लाइफ: रिश्तों के लिहाज से यह समय संवेदनशील है. बातचीत करते समय भरोसे का भाव रखें. अपनी वाणी में मधुरता और भरोसे का भाव रखें, जिससे आपके पार्टनर के मन में आपके प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ेगा. प्रेम जीवन में जल्दबाजी न दिखाएं; धैर्य से लिया गया हर कदम आपकी लव लाइफ को सुखद बनाएगा.

स्वास्थ्य: अप्रैल में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक भटकाव को रोकने के लिए ध्यान करें. महीने के मध्य में सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे थकान, मानसिक बेचैनी और हल्की शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है.

सावधानी: दूसरों के कहने पर अपना विचार न बदलें; अपनी अंतरात्मा की सुनें.

उपाय: प्रतिदिन शिव परिवार का जल से अभिषेक करें.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >