Mesh Aaj Ka Rashifal 31 March 2026, मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद ऊर्जावान रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल लाभ भाव में राहु के साथ स्थित हैं. यह युति आपको साहसी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान और कद बढ़ेगा. चंद्रमा का सिंह राशि में होना आपकी रचनात्मकता को निखारेगा और आपको संतान सुख की प्राप्ति भी कराएगा.
करियर-बिजनेस: आज मंगल और बुध आपके व्यापारिक संपर्कों को मजबूत करेंगे. वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन निवेश के लिए उत्तम है, जो भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है.
लव लाइफ: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों में आकर्षण और नई ताजगी लेकर आएगा, जिससे पार्टनर के साथ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. आज वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज का दिन विवाह की चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से अनुकूल है.
स्वास्थ्य: आज आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित चंद्रमा शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाएंगे, लेकिन मंगल का प्रभाव आपको उत्तेजित करेगा. आज सिरदर्द या आंखों में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम करना आपके लिए जरूरी है.
सावधानी: आज जल्दबाजी में कोई कानूनी दस्तावेज साइन न करें, निजी बातें साझा करने से बचें.
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ कर बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
