मेष राशिफल 03 अप्रैल 2026: क्या आज निवेश से धन लाभ होगा या बढ़ते खर्च करेंगे परेशान?

Aaj Ka Mesh Rashifal 3 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 3 April 2026: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. चंद्रमा का तुला राशि में गोचर व्यापारिक साझेदारी में लाभ के संकेत दे रहा है. वहीं मंगल, सूर्य और शनि की मीन राशि में स्थिति खर्चों को बढ़ा सकती है. कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें.

करियर/बिजनेस: आज बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है. हालांकि मीन राशि में ग्रहों की स्थिति के कारण निवेश करते समय सावधानी बरतें और जोखिम लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में मुनाफे के योग हैं.

लव लाइफ: शुक्र के आपकी राशि में होने से प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत होगी और पुराने तनाव दूर होंगे. शाम को डिनर का प्लान बन सकता है. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो दिन अनुकूल है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. पैरों में दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है. सूर्य और शनि की युति से मानसिक थकान महसूस होगी. योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा. ठंडी चीजों के सेवन से बचें.

सावधानी: क्रोध में आकर कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचें.

उपाय: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और छोटी कन्याओं को मीठा भेंट करें. इससे आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: गहरा लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >