मेष राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेगा भाग्य का साथ या खुलेंगे नए अवसर?

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 April 2026: आज मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन है. सूर्य का आपकी राशि में होना आपको नेतृत्व शक्ति प्रदान करेगा. हालांकि, मीन राशि में बैठे शनि और मंगल मानसिक द्वंद्व पैदा कर सकते हैं. आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. रुके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में पिता या उच्च अधिकारियों के सहयोग से बड़ा लाभ होने के योग हैं. विदेशी संपर्कों से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नई योजनाओं पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, सफलता निश्चित है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा. पार्टनर से फोन पर लंबी और रोमांस भरी बातें होंगी. जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी को प्रपोज करने का मन बना सकते हैं. शाम को जीवनसाथी के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्रोग्राम बन सकता है. रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द की समस्या हो सकती है. धूप में निकलने से बचें और आंखों का ख्याल रखें. योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें.
  • उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: गहरा लाल

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >