Mesh Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आने वाला है. आपकी राशि के एकादश भाव में मंगल, बुध और राहु की युति बनी हुई है. यह गोचर आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा. पुराने अटके हुए कार्यों में अचानक गति प्रदा न करेगा. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा.
करियर-बिजनेस: व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. कुम्भ राशि का राहु और बुध आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि और नए संपर्क के संकेत दे रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर नई पहचान मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. शाम को चंद्रमा के कुम्भ में आने से पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां और संवाद में स्पष्टता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आप जीवनसाथी के साथ भविष्य की किसी बड़ी निवेश योजना पर सुखद चर्चा भी कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: सेहत के नजरिए से दिन मिला-जुला रहेगा. मीन राशि के शनि और सूर्य के प्रभाव से आपको आँखों में थकान या भारीपन महसूस हो सकता है. पर्याप्त नींद लेना आपके लिए अनिवार्य है. मानसिक तनाव आपकी शारीरिक क्षमता को प्रभावित कर सकता है. आज आराम को प्राथमिकता दें.
सावधानी: आज उधारी के लेन-देन से बचें और किसी भी कागज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें.
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
