Mesh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: मेष राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आने वाला है. आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
करियर-बिजनेस: दशम चंद्रमा और लाभ भाव के मंगल के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. आज व्यापार में नए लाभदायक सौदे हाथ लग सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अवसर मिलेंग. आज वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. चंद्रमा का गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा जिससे साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप घर की सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं. आज आपसी प्रेम और गहरा होगा.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. एकादश भाव के राहु के कारण कभी-कभी बेचैनी महसूस हो सकती है. शनि की मीन राशि में उपस्थिति के कारण पैरों में हल्का दर्द या थकान रह सकती है. आज काम के बीच में आराम जरूर करें.
सावधानी: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
