Mercury Transit in Libra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, बौद्धिक क्षमता, कार्यकुशलता का कारक बताया गया है. बुध को 9 ग्रहों में राजकुमार माना गया है. ग्रहों में राजकुमार बुध गोचर करने जा रहा है. बुध ग्रह 26 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेगा. बुध का तुला में गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद है. साथ ही इसका आर्थिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, ज्योतिषाचार्य पं.धनंजय पांडेय बता रहे हैं.
बुध गोचर 2026: इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
1. वृषभ राशि
बुध गोचर की अवधि में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. व्यापार करने वाले जातकों को निवेश से लाभ होगा. नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी. वाणी से जुड़ा दोष दूर होगा. स्किन से जुड़ी बीमारी में सुधार होगा. कर्ज की समस्या का हल निकल सकता है. मानसिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी. बड़ी बहन के सहयोग से कोई बड़ा आर्थिक काम बनेगा.
2. मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी. आवश्यक कार्यों को लेकर लिए जाने वाले निर्णयों पर नियंत्रण बना रहेगा. धन से जुड़ा कोई ऐसा काम जो पहले से बिगड़ रहा था, वह पूरा हो सकता है. दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. व्यापार में आमदनी के साधन बढ़ेंगे. परिवार में छोटे भाई का सहयोग मिलेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा.
ये भी पढ़ें: Mercury Transit: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, चौतरफा लाभ के योग
3. सिंह राशि
व्यापार में निवेश का लाभ मिल सकता है. गोचर की अवधि में धन से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं. व्यापार में आर्थिक उन्नति के साथ विस्तार होगा. शिक्षा से जुड़े जातकों की आर्थिक उन्नति होगी. माता से आर्थिक सहयोग मिलेगा.
4. कन्या राशि
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में धन की स्थिति और अच्छी होगी. बड़ी बहन, बुआ या नानी से अचानक धन लाभ हो सकता है. शेयर बाजार से जुड़ा आवश्यक काम सफल होगा. बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वालों की आमदनी बढ़ सकती है.
5. तुला राशि
व्यापार में रुका हुआ पैसा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. दैनिक आमदनी में वृद्धि के कई योग हैं. परिवार में बड़ी बहन या माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. विदेशी कारोबार से धन आएगा.