मीन साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक: सम्मान मिलेगा, लेकिन फैसलों में सतर्कता जरूरी

Meen Saptahik Rashifal 12 to 18 April 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? क्या स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? क्या करियर में सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना बनेगी? जानने के लिए पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल.

Meen Saptahik Rashifal: यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपके राशि की एकादश द्वादश ,पहला तथा सप्ताह के अंतिम दिन दुसरे,भाव में रहेगे, यह समय आपके लिए भावनात्मक संतुलन, करियर प्रगति और सामाजिक सक्रियता का संकेत देता है. आप अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे और धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. 14 अप्रैल के बाद सूर्य का द्वितीय भाव में गोचर आपके वित्तीय मामलों को प्रभावित करेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक होगा.

करियर / बिजनेस: करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अवसर लेकर आएगा. नौकरी करने वालों को अपने काम में पहचान मिलेगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. हालांकि, व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है. खासतौर पर यदि आप ऑनलाइन मार्केट से जुड़े हैं, तो नए निवेश से बचना बेहतर रहेगा. वर्तमान स्थिति को बनाए रखना ही समझदारी होगी. नई योजनाओं पर काम करने का समय है, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लें. धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे.

रिलेशनशिप: रिलेशनशिप के मामले में यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ तालमेल बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सुख-शांति और सहयोग का वातावरण बना रहेगा, जिससे आपको भावनात्मक सहारा मिलेगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है. हल्की एक्सरसाइज, योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे. मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच और पर्याप्त आराम जरूरी है.

शिक्षा: विधार्थियों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा,लेकिन अपने प्रयास से शिक्षा को मजबूत करेंगे. उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है नए परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा.

सावधानी: इस सप्ताह आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निवेश न करें, खासकर 14 अप्रैल के बाद. खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है. कार्यस्थल पर किसी भी जिम्मेदारी को हल्के में न लें और अपने निर्णयों में पारदर्शिता बनाए रखें.

उपाय: शुक्रवार के दिन मंदिर में फूल अर्पित करें. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

शुभ रंग: समुद्री नीला
शुभ नंबर: 9
शुभ दिन: रविवार, सोमवार, शुक्रवार, शनिवार

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >