मीन राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज अचानक खर्च परेशानी खड़ी करेगा या धन लाभ से खुशियां आएंगी?

Meen Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Meen Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मीन राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव यानी कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं. करियर में बड़ी सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है. आपकी राशि में स्थित शनि और शुक्र का युति योग आपके व्यक्तित्व में गंभीरता और आकर्षण का एक अद्भुत और संतुलित मिश्रण पैदा करेगा.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को उच्च अधिकारियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा. आपके रुके हुए प्रमोशन का रास्ता आज पूरी तरह से साफ हो जाएगा. व्यापार में नए आइडियाज पर काम करना शुरू करें. ग्रहों की स्थिति आपके मुनाफे को बढ़ाने में पूरी तरह से सहयोग कर रही है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. पार्टनर की तरफ से मिलने वाला प्रेम और सम्मान आपके दिन को बहुत ही खुशनुमा और यादगार बना देगा. वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आपको घुटनों में दर्द या गैस की समस्या कभी-कभी परेशान कर सकती है इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन ही लें. सुबह की सैर को अपनी आदत बनाएं. प्राणायाम के जरिए अपने फेफड़ों को मजबूत करें.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहें.

उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और पीला चंदन लगाएं.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >