Monthly Vrishabh Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का वृषभ राशिफल, प्रेम संबंधों में नया बसंत खिलेगा

Masik Vrishabh Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें वृषभ राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल

वृष-इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के योग है.आय के अन्य स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.मानसिक तनाव कम लें.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.घरेलू खर्च मनमुताबिक रहेगा.बजट के अंदर खरीदारी करने से प्रसन्नता आयेगी. खर्च को लेकर सावधानी बरतें. मित्र से उपहार प्राप्त हो सकता है.भाग्य का साथ मिलने को लेकर अनिश्चितता रहेगी,लेकिन कार्य के प्रति समर्पण से आप स्थिति को अपने पक्ष में लाने में सफल रहेंगे.धैर्य न खोऐं.

Monthly Vrishabh Rashifal October 2022: आपके प्रेम संबंधों में नया बसंत खिलेगा

आपको शेयर बाज़ार,व्यापार आदि में लाभ मिल सकता है लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें.कमीशन और ब्याज आदि के कार्यों में बढ़ोतरी होगी.उधार की रकम के लेन-देन में अनुकूलता रहेगी.आपके प्रेम संबंधों में नया बसंत खिलेगा,लेकिन आपको स्वभाव में सौम्य रहने की भी आवश्यकता है और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके अहं के कारण सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं न आहत हों.

Monthly Vrishabh Rashifal October 2022:  आप चुस्ती-फुर्ती का एहसास कर सकेंगे

प्रिय पात्र के साथ मुलाकातें बढ़ेंगी.चरणों में नए रिश्ते की भी शुरूआत कर सकते हैं.आपको संबंधों में दूरियों का एहसास होगा.आप चुस्ती-फुर्ती का एहसास कर सकेंगे.आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन कुछ मौसमी समस्याएं भी आपको घेरने की कोशिश करेंगी.ऐसी स्थिति में व्यायाम,ध्यान, डाइटिंग आदि पर अधिक ध्यान रखें.

Monthly Vrishabh Rashifal October 2022: थोड़ी बेचैनी नींद की कमी रहने की संभावना है

सर्दी, कफ,खांसी या भोजन में अनियमितता आपको थोड़ा परेशान करेगी.आखिरी दिन मन में थोड़ी बेचैनी नींद की कमी रहने की संभावना है.अनुभवी लोगों की सलाह को पूरी तरह खारिज ना करें लेकिन आपको यह तय करना है कि क्या मानना है और क्या नहीं.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग –भूरा

Monthly Vrishabh Rashifal October 2022: उपाय

इस महीने नवरात्रि में हत्थाजोड़ी पर सिंदूर चढ़ाकर देवी की पूजा करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >