April 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

April 2023 Singh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

April 2023 Singh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह महीना नई उम्मीद लेकर आने वाला है. करियर व परिवारिक दृष्टि से भी महीना शुभ रहेगा. इस महीने बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेगा और शनि सातवें भाव में स्थित है और आपकी चंद्र राशि में दृष्टि डालेगा. जिसके चलते दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

कार्यक्षेत्र

मासिक राशि फल 2023 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में इस माह कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस महीने की 15 तारीख तक आपको अत्यधिक मेहनत की जरूरत होगी. इस माह शनि सप्तम भाव में स्थित है और चंद्र राशि पर दृष्टि डालेगा, जिसके चलते करियर में अराजक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं.

आर्थिक

सिंह राशि के जातकों को इस महीने वित्तीय मामले में अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि बृहस्पति नौवें भाव में स्थित होगा और चंद्र राशि पर दृष्टि डालेगा. इसके साथ ही द्वितीय भाव का स्वामी बुध व सूर्य नवम भाव में स्थित होगा. जिससे जातक सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं और जीवन में हर तरह की सुख सुविधाओं का आनंद भी उठा सकेंगे. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि जातक को अपेक्षानुसार फल मिलेगा.

स्वास्थ्य

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों का यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहने वाला है. क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि से नवम भाव में स्थित होगा और चंद्र राशि पर दृष्टि डालेगा. जिस वजह से स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, लेकिन फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखें. ताजे फल, सब्जियां और जूस पिएं जिससे आपका स्वास्थ्य और भी ज्यादा बेहतर रहें.

प्रेम व वैवाहिक

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना प्रेम व वैवाहिक जीवन के मामले में मिलाजुला रहेगा. महीने की शुरुआत जातक के लिए उथल पुथल से भरा रहेगा. पार्टनर से बिना बात के मनमुटाव होगा. आपके व्यवहार से आपका साथी परेशान हो सकता है. आप अपनी लव लाइफ में असंतुष्टि महसूस कर सकते हैं. जिसकी वजह से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन बातचीत द्वारा मसलों के हल निकालेंगे, जिसके चलते बेहतर परिणाम सामने आ सकते है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन के लिहाज से सिंह राशि के जातकों को इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, क्योंकि शनि सप्तम भाव में स्थित है. जिससे आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी. जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस दौरान आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी. यह महीना दांपत्य जीवन के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा. ऐसे में आपको वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाएं रखने की आवश्यकता है.

उपाय

नियमित रूप से सुबह सूर्य देव की पूजा करें व अर्घ्य दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >