September 2023 Kumbh Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा सितंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

September 2023 Kumbh Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. जानें सितंबर 2023 का मासिक राशिफल

September 2023 Kumbh Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए सितंबर 2023  का मासिक राशिफल

कुंभ वायु तत्व की राशि है, जिसके स्वामी शनि हैं. इस राशि में जन्मे जातक रिसर्च में काफ़ी अच्छे होते हैं. मकर राशि की तुलना में कुंभ राशि के जातक अप्रोच करने के मामले में थोड़ा कमज़ोर होते हैं मगर इनकी बुद्धि काफ़ी तेज़ और रचनात्मक होती है. इनके दोस्त सीमित होते हैं यानी कि इन्हें कुछ ही लोगों का साथ पसंद होता है.

कार्यक्षेत्र

करियर के लिहाज से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है क्योंकि करियर का कारक ग्रह शनि स्वराशि में पहले भाव में स्थित होगा. इसके कारण हो सकता है कि कार्यस्थल पर आपको काफ़ी चुनौतियों का सामना करना पड़े, अनचाही यात्राएं करनी पड़े, नौकरी का दबाव झेलना पड़े और आपकी मेहनत को नज़रंदाज़ कर दिया जाए.

आर्थिक

आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस महीने आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शनि और केतु की स्थिति अनुकूल नहीं है. तीसरे भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के कारण आपके लिए पैसा कमाना आसानी से संभव नहीं होगा. बल्कि आपके ख़र्चों में बेतहाशा वृध्दि हो सकती है. ऐसे में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो जाएगी.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो यह महीना आपके लिए बहुत अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है. महीने के पहले भाग में शनि आपके पहले भाव में स्थित होगा, जिसके प्रभावस्वरूप आपको मानसिक तनाव, पीठ दर्द, बेचैनी, उलझन, चिंता और अनिद्रा जैसी समास्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी ओर, तीसरे भाव में बृहस्पति स्थित होने के कारण आप सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा छठे भाव में स्थित वक्री शुक्र, आपको सर्दी-खांसी और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में बात की जाए तो इस महीने आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शनि पहले भाव में विराजमान है. ऐसे में जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते में अशांति हो सकती है. जिन लोगों का विवाह होना बाकी है, उनके विवाह में देरी हो सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी आने की आशंका है क्योंकि तीसरे भाव में बृहस्पति के साथ राहु स्थित है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका अधिक है क्योंकि स्वराशि में शनि की स्थिति परिवारजनों के बीच प्रेमभाव कम कर सकती है. तीसरे भाव में बृहस्पति की स्थित होने के कारण, आपके परिवार में कुछ ग़लतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं. ऐसे में सदस्यों के बीच संचार और सामंजस्य में कमी आने की संभावना बनेगी. आपको सलाह दी जाती है कि अपने अहंकार को काबू में रखें और समस्याओं को हल करने की कोशिश करें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है.

उपाय

  • प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें.

  • प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें.

  • मंगलवार के दिन लाल रंग के फूलों से हनुमान जी की पूजा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >