मार्च में इन राशियों की किस्मत चमकेगी, करियर में होगा लाभ

March 2025 Horoscope: मार्च का महीना, जो वर्ष का तीसरा महीना है, कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आइए जानते हैं कि करियर और पेशेवर दृष्टिकोण से मार्च 2025 का महीना किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

March 2025 Horoscope: मार्च के महीने में कई ग्रहों का गोचर और अस्त होना देखने को मिलेगा. मार्च के दूसरे दिन शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे, जबकि सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे. सूर्य का मीन राशि में गोचर सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता, जो कि देश और दुनिया के लिए अनुकूल नहीं है, लेकिन दान-पुण्य के लिए यह एक अच्छा समय है. ग्रहों के राजकुमार बुध 15 अप्रैल को मीन राशि में वक्री होंगे और 17 मार्च को बुध मीन राशि में अस्त होंगे. प्रेम, ऐश्वर्य और काम वासना के स्वामी शुक्र 18 मार्च को मीन राशि में अस्त होंगे. न्यायप्रिय और सूर्य पुत्र शनि 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे. इन सभी ग्रहों के प्रभाव से मीन राशि के जातकों को मार्च 2025 में करियर और नौकरी में लाभ की संभावना है.

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत शुभ रहेगा. आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा, सामाजिक जीवन में सुधार होगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. रिश्तेदारों का आगमन लगातार बना रहेगा. आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी, जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होगा और जो पुराना विवाद चल रहा था, वह समाप्त होगा. आपके करियर में मजबूती आएगी और कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे.

तिलक का धार्मिक महत्व, 4 प्रकार जो हैं खास, आप कौन-सा लगाते हैं?

इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, यहां से जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा. मित्रों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आप सफल रहेंगे. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. परिवार का समर्थन प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य से बचना आवश्यक है. पुराने विवाद का समाधान होगा. रिश्तेदारों का सहयोग भी मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है.

2 मार्च से 8 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

सिंह

मार्च के महीने में सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे, लेकिन आपको लापरवाही से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बनी रहेगी और सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे, हालांकि कार्य का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. करियर में प्रगति होगी और अचानक धन की प्राप्ति से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे और अधिकारी आपकी मदद करेंगे, लेकिन कार्य करते समय सतर्क रहना आवश्यक है.

कन्या

मार्च के महीने में कन्या राशि के जातकों के लिए कई प्रकार के लाभ की संभावना है. आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बनी रहेगी. परिवार में जो असमंजस की स्थिति थी, वह समाप्त होगी. हालांकि, परिवारिक खर्च में वृद्धि हो सकती है. परिवार में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और मित्रों के साथ एक यात्रा की योजना बनेगी, जो यादगार साबित होगी और इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलेगा. प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे.

धनु

मार्च का महीना धनु राशि के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. आपकी बुद्धिमत्ता और विवेक से परिवार के सदस्यों के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भाग्य का साथ मिलेगा. आपकी मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी. माह के अंत तक कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में भी लाभ की संभावना है और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >