Mangaladitya Yoga Rashifal 2026: आज 4 फरवरी को चंद्र ग्रहण दोष और मंगलादित्य योग का असर, जानें मेष से लेकर मीन राशियों का हाल

Mangaladitya Yoga Rashifal 2026: आज 4 फरवरी बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा-केतु की युति से चंद्र ग्रहण दोष और मकर राशि में मंगलादित्य योग बन रहा है. जानें इन ग्रह योगों का मेष से मीन तक राशियों पर प्रभाव.

Mangaladitya Yoga Rashifal 2026: आज बुधवार 4 फरवरी 2026 को चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और केतु के साथ युति होने से चन्द्र ग्रहण दोष बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मकर राशि में मंगल, शुक्र और सूर्य की युति से मंगलादित्य योग बना है, जो मेहनत और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है. कुंभ राशि में बुध और राहु की युति से जड़ तत्व योग बन रहा है, जो दैनिक जीवन के लिए शुभ माना जाता है. मिथुन राशि में गुरु और मीन राशि में शनि स्थित हैं. इन सभी ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज का राशिफल इस प्रकार है.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है. आपको कई काम एक साथ संभालने पड़ सकते हैं, जिससे थकान महसूस हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. शुरुआत में दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. खर्च सोच-समझकर करें, वरना बजट बिगड़ सकता है. घर में किसी पुराने मुद्दे पर बात हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल जाएगा. सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: नारंगी

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में बॉस की तारीफ मिल सकती है. व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा है, नए सौदे की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च न करें. सेहत ठीक रहेगी, बस खाने-पीने में लापरवाही न करें.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: चांदी

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन में रह सकते हैं. जल्दबाजी से बचें और हर पहलू पर सोचें. काम के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है. ऑफिस में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, लेकिन शांति से बात करने पर मामला सुलझ जाएगा. पैसों का लेन-देन सावधानी से करें. घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. शरीर में हल्की थकान रह सकती है.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं. छोटी बातों को दिल पर न लें. काम करते समय ध्यान रखें, गलती होने की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा. पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने से बचें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: फिरोजी

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप हर काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे. नौकरी में तरक्की के योग हैं. व्यापार में लाभ मिल सकता है. परिवार में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा. पैसों की स्थिति मजबूत होगी. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन देर रात तक जागने से बचें. शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: पीला

कन्या राशि (Virgo)

आज धैर्य रखना बहुत जरूरी है. काम में देरी होने से मन परेशान हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. ऑफिस में पुराने काम दोबारा करने पड़ सकते हैं. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. घर में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. योग या सुबह की सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगी.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: नीला

तुला राशि (Libra)

आज आपको काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी विषय पर खुलकर बात होगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी. कमर या पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है, सावधानी रखें.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: लाल

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप किसी नए विचार पर काम शुरू कर सकते हैं. आत्मविश्वास अच्छा रहेगा. नौकरी बदलने का मन बन सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें. व्यापार में जोखिम लेने से बचें. परिवार में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. पैसों की स्थिति ठीक रहेगी. ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: गुलाबी

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आगे बढ़ने और कुछ नया सीखने का है. काम में नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन को लेकर चर्चा हो सकती है. व्यापार में अच्छा ऑफर मिल सकता है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मौसम के बदलाव से बचाव करें.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: बैंगनी

मकर राशि (Capricorn)

आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. व्यापार में धीरे-धीरे लाभ होगा. घर में किसी बड़े फैसले पर चर्चा हो सकती है. पैसों के मामले में संतुलन बना रहेगा. घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: सुनहरा

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है. कामकाज में बदलाव से फायदा होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सेहत ठीक रहेगी, बस तनाव से बचें.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: लाल

मीन राशि (Pisces)

आज आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. काम में रचनात्मकता दिखेगी. नौकरी में तारीफ मिल सकती है. व्यापार में नया प्रयोग सफल रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. पैसों की स्थिति ठीक रहेगी. नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: आसमानी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >