Makar Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा का आपकी राशि से संबंध बनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन भाव में मौजूद मंगल और बुध के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार और बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. मीन राशि के ग्रहों का प्रभाव आपको भाई-बहनों से सहयोग दिलाएगा और छोटी यात्राएं भी सफल रह सकती हैं. हालांकि कुछ स्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें.
करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए. किसी नए निवेश या साझेदारी से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन सामान्य और शांत रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है. प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी है. परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. मानसिक तनाव से बचने के लिए नियमित व्यायाम, योग और पर्याप्त आराम करना फायदेमंद रहेगा.
सावधानी: इस सप्ताह पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें.
उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर में तिल का तेल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 21 बार जप करें. जरूरतमंद लोगों को काला तिल या काले वस्त्र दान करना शुभ रहेगा.
- लकी डेट: 16, 20, 21
- कलर: हरा, सफेद, गुलाबी
- लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार
यहां पढ़े राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
