मकर राशिफल 07 अप्रैल 2026: धन लाभ के योग, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस

Aaj Ka Makar Rashifal 07 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 07 April 2026: आज मकर राशि के लोगों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति कराएगा. शनि का मीन राशि में होना आपको पराक्रमी बनाएगा. शुक्र का चतुर्थ भाव में होना वाहन या संपत्ति का सुख दिला सकता है.

करियर/बिजनेस: आज आपको करियर में शानदार अवसर मिलेंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है. वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सफलता के शिखर पर ले जाएगा. आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी. निवेश के लिए दिन बहुत ही शुभ है. सहकर्मियों का सहयोग आपको प्रेरित करेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर खूब हंसी-मजाक और रोमांस होगा. प्रपोज करने के लिए दिन बहुत अच्छा है. शाम को कैंडल लाइट डिनर का योग बन रहा है. पार्टनर के प्रति आपकी ईमानदारी रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाएगी. प्रेम में विश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: आज आप खुद को काफी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. दिनभर की व्यस्तता के बावजूद थकान नहीं होगी. फिर भी भारी सामान उठाने से बचें, क्योंकि कमर में खिंचाव आ सकता है. नियमित सैर और संतुलित जीवनशैली बनाए रखें. घर का बना सात्विक भोजन आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा.

सावधानी: वाणी में कठोरता न लाएं.

उपाय: “हनुमान चालीसा” का पाठ करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >