मकर राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज धन लाभ से मिलेगी राहत या अचानक खर्च बढ़ाएगा परेशानी?

Aaj Ka Makar Rashifal 4 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 4 April 2026: आज मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का दशम भाव में गोचर करियर में बड़ी सफलता दिलाएगा. वहीं मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति पराक्रम बढ़ाएगी. शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में रहकर आपके प्रयासों का फल जरूर देंगे. बुध-राहु की स्थिति वाणी में चतुरता लाएगी.

करियर बिजनेस: आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पैतृक व्यवसाय में विस्तार के योग हैं. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी.

लव लाइफ: आज काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय कम दे पाएंगे. फोन पर प्यार और रोमांस भरी बातें मिस हो सकती हैं, जिससे पार्टनर नाराज हो सकता है. तनाव को दूर करने के लिए उन्हें छोटा सा सरप्राइज दें. शाम को डिनर पर जाकर नाराजगी दूर करें.

स्वास्थ्य: आज घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. कैल्शियम युक्त आहार लें और भारी सामान उठाने से परहेज करें. नियमित रूप से सैर करना फायदेमंद होगा.

सावधानी: आज कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से बचें.

उपाय: आज पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: गहरा नीला

यहां पढ़ेंधर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >