Makar Aaj Ka Rashifal 30 April 2026, मकर राशि: आज मकर राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल की स्थिति कार्यक्षेत्र में अनुशासन और संघर्ष दोनों लाएगी. दोपहर बाद चंद्रमा का दशम भाव में जाना सफलता के द्वार खोलेगा. पिता का मार्गदर्शन उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा. संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं. धैर्य बनाए रखें.
करियर बिजनेस: करियर में आज नई ऊंचाइयां छूने का दिन है. मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा. बिजनेस में स्थिरता आएगी. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा.
लव लाइफ: काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर से फोन पर बात कम हो पाएगी, जिससे वह नाराज हो सकते हैं. तनाव को कम करने के लिए शाम को उन्हें डिनर पर ले जाएं. रोमांस बना रहेगा लेकिन व्यवहार में शालीनता रखें. प्रपोज करने के लिए दिन सामान्य है.
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द या घुटनों की समस्या हो सकती है. कैल्शियम युक्त आहार लें और भारी शारीरिक श्रम से बचें. समय पर दवाइयां लें. मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है.
सावधानी: आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल दान करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
