मकर लव राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज रिश्तों में बढ़ेगा तालमेल या गलतफहमी बढ़ा सकती है दूरी?

Makar Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए आर्थिक मजबूती लेकर आएगा. द्वितीय भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की युति धन लाभ के प्रबल संकेत दे रही है. मीन के सूर्य और शनि आपके तृतीय भाव में साहस बढ़ाएंगे. मिथुन के गुरु छठे भाव में शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार में फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. नौकरीपेशा जातकों को नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी को आज विशेष पहचान मिलने वाली है.

लव लाइफ: परिवार और लव लाइफ के बीच आज आपको संतुलन बनाना होगा. पार्टनर को समय न दे पाने से वे नाराज हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं. आज बातचीत से सब सुलझ जाएगा. आपसी विश्वास और प्रेम ही आपके रिश्ते की असली ताकत है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. गले या आँखों में हल्की जलन की समस्या हो सकती है. धूल और प्रदूषण से अपनी सुरक्षा करें. रात को सोते समय त्रिफला चूर्ण का सेवन करना आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होगा. पर्याप्त पानी पीना बिल्कुल न भूलें.

सावधानी: निवेश के मामलों में किसी की बातों में न आएं, खुद रिसर्च करके ही निर्णय लें.

उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >