मकर राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज आत्मविश्वास दिलाएगा सफलता या काम का दबाव बढ़ेगा?

Makar Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर कुम्भ के धन भाव में गोचर करेंगे. मीन राशि के सूर्य-शनि-शुक्र की युति आपके तृतीय भाव में होने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. आज आप साहसिक निर्णय लेंगे.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज धन निवेश का सही समय है. कुम्भ का बुध आपके संचित धन में वृद्धि कराएगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे. नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत और आत्मविश्वास का पूरा फल मिलेगा. वेतन वृद्धि या पदोन्नति की चर्चा सीनियर से होगी.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. राहु के प्रभाव से आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है जिससे संबंध तनावपूर्ण होंगे. जीवनसाथी के साथ शाम को घर के बजट या परिवार की जरूरतों पर चर्चा होगी. आज आपसी सहयोग विकसित होगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन मध्यम है. मंगल और बुध की स्थिति चेहरे या मुख से संबंधित छोटी समस्या दे सकती है. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. ज्यादा मीठा खाने से बचें. खुद को हाइड्रेटेड रखें. नियमित सैर करना आपको फिट रखेगा.

सावधानी: कीमती सामान और आभूषणों का ध्यान रखें, चोरी होने की आशंका है, साथ ही अनजान निवेश स्कीमों के झांसे में आज बिल्कुल न आएं.

उपाय: शिव जी को दूध चढ़ाएं.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >