Makar Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: मकर राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही प्रभावशाली रहने वाला है. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा का लग्न में होना आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा. आज आप हर काम को बहुत ही सलीके से पूरा करेंगे.
करियर-बिजनेस: करियर में आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आज बॉस आपसे खुश रहेंगे. व्यापार में आज तेजी देखने को मिलेगी. आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी. आपको बड़ा वित्तीय लाभ भी होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज आकर्षण बढ़ेगा. आज आपका पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा. पार्टनर के बीच की नजदीकियां आज काफी बढ़ जाएंगी. जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी. आज पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप काफी सक्रिय महसूस करेंगे. चंद्रमा के लग्न में होने से कभी-कभी सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है. बदलते मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करें. ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा.
सावधानी: जिद्दी स्वभाव से बचें और दूसरों की राय को भी महत्व दें ताकि संबंधों में खटास न आए.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और काले कपड़े पहनने से बचें.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
