मकर राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज पुराने निवेश से मिलेगा अच्छा फायदा और आर्थिक स्थिति होगी बेहतर?

Makar Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मकर राशि. आज का दिन आपके लिए लाभ और उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला है . एकादश भाव में चंद्रमा की स्थिति आपकी आय में आशातीत वृद्धि कराएगी. आज आय, वाणी और परिवार से जुड़े विषय पूरे दिन को प्रभावित करेंगे.

करियर-बिजनेस: द्वितीय भाव में सूर्य, मंगल और राहु की उपस्थिति धन आगमन के संकेत दे रही है. ध्यान रहे कि धन अनैतिक कार्यों से न आए इसका आपको खास ध्यान रखना होगा. आज का दिन व्यापार या आर्थिक योजनाओं में सक्रियता ला सकती है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए दिन शानदार है, मित्रों के सहयोग से आप अपने पार्टनर के करीब आएंगे. कोई पुराना मनमुटाव आज पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. वाणी में संयम रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लेकिन अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. नियमित दिनचर्या का पालन करें और समय पर संतुलित भोजन लें.रक्त चाप जरूर जांच करें.

सावधानी: धन के लेनदेन में स्पष्टता रखें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें.

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और नैवेद्य मिष्ठान का दान करें.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >