मकर राशिफल 8 अप्रैल 2026: खर्च बढ़ेंगे, लेकिन बिजनेस में फायदे के संकेत

Aaj Ka Makar Rashifal 08 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 08 April 2026:  आज मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना खर्च बढ़ा सकता है. मीन राशि में आपके स्वामी शनि के साथ मंगल और सूर्य की युति आपको अनुशासित बनाएगी. आज आप यात्रा की योजना बना सकते हैं. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

करियर और बिजनेस: बिजनेस में आज खर्च और निवेश दोनों अधिक रहेंगे. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए. आज कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं. बजट बनाकर चलना ही आज समझदारी होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज दूरियां आ सकती हैं. फोन पर बात कम होगी या व्यस्तता के कारण तनाव रहेगा. पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें अचानक सरप्राइज डिनर पर बुलाएं. प्रपोज करने के लिए दिन सामान्य है, थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा.

स्वास्थ्य: नींद न आने की समस्या और आंखों में जलन हो सकती है. शनि-मंगल का प्रभाव रक्तचाप से जुड़ी समस्या दे सकता है, इसलिए तनाव न लें. ज्यादा नमक और तली-भुनी चीजों से बचें. प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित होगा. नियमित चेकअप कराएं.

  • सावधानी: कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें.
  • उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >