Lucky Mole: हाथ में इस जगह पर है तिल तो जीवनभर हो सकती है ढेरों कमाई

Lucky Mole: शरीर के कुछ अंगों पर तिल होने से खूबसूरती बढ़ जाती है. कुछ ऐसे हिस्से भी होते हैं जहां का तिल काफी विशेष होता है. पर हर तिल शुभ ही नहीं होता है. कई संस्कृतियों में तिलों को भाग्य, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है. तिल कहां स्थित है, इससे पता लगता है कि तिल शुभ होगा या अशुभ. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा जी से जानें हथेली के किस जगह पर तिल होने से आपको आर्थिक परेशानी नहीं होती है. हाथ की हथेली पर तिल को अच्छे भाग्य या धन के संकेत के रूप में देखा जा सकता है.

हाथ के इस जगह पर तिल होना बनाता है धनवान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के मध्य में तिल का होना शुभ माना जाता है. बाईं हथेली पर जिन लोगों के तिल होता है उनको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. ऐसे लोगों से देवी लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं.ये लोग कम समय में ही अपने बिजनेस का विस्तार कर लेते हैं. ये लोग बिजनेस में अच्छा पैसा कमाते हैं.

Jaya Kishori Quotes: हमेशा रहना चाहते हैं खुश, तो जया किशोरी से जानिए जीवन जीने के मंत्र

Pitru Paksha 2024: घर की पितरों की तस्वीरें लगानी चाहिए या नहीं, जानें प्रेमानंद जी के विचार

सांस्कृतिक मान्यताओं पर आधारित है तिल के होने का परिणाम

अगर तिल हाथ के अलग-अलग हिस्सों पर होता है, तो कुछ सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार, यह अलग-अलग अर्थ रखता है. उदाहरण के लिए, हाथ की हथेली पर तिल को अच्छे भाग्य या धन के संकेत के रूप में देखा जा सकता है.

हस्तरेखा और समुद्रिक शास्त्र दोनों ही प्राचीन भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अंग हैं. इन दोनों शास्त्रों का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, और ये एक-दूसरे के साथ मिलकर जीवन की विविधताओं को समझने में मदद कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >