Libra Weekly Horoscope 12 to 18 January 2025: तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन अत्यंत रोमांटिक रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Libra Weekly Horoscope 12 to 18 January 2025: तुला राशि के लिए 12 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Libra Weekly Horoscope 12 January 2025 to 18 January 2025
Libra Weekly Horoscope 12 January 2025 to 18 January 2025: तुला राशि वालों के लिए जनवरी माह का दूसरा सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला- इस सप्ताह आपके लिए सामान्यतः लाभकारी रहेगा. प्रेम संबंधों में संलग्न व्यक्तियों के लिए यह समय सामान्य रहेगा, किंतु आप अपने प्रेम में ईमानदार रहेंगे और आपका संबंध मजबूत होगा. आप अपने प्रिय को हर संभव खुशी देने का प्रयास करेंगे. विवाहित लोगों का पारिवारिक जीवन अत्यंत रोमांटिक रहेगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को लाभ की संभावना है, लेकिन सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा कार्य न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. इस सप्ताह वित्तीय निवेश आपके लिए लाभकारी नहीं रहेगा, इसलिए इससे बचना उचित होगा. कार्य के संदर्भ में सप्ताह सामान्य रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं के बावजूद अच्छे तरीके से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.