Leo September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें सिंह राशि का मासिक राशिफल

Leo September Horoscope 2024: सितंबर माह की शुरूआत होने वाली है. यहां जानें सिंह राशि वालों के लिए आने वाला महीना कैसा रहने वाला है.

Leo September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन इस माह अनुकूल रहेगा. परिवार के सदस्य मिलजुलकर रहेंगे. शुक्र और सूर्य के युति परिवार में कई तरह से खुशियां प्रदान करेगे.धन का लाभ होगा. आय ठीक रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगा. भूमि भवन की खरीद -विक्री हो सकता है.भाई बहन का सहयोग मिलेगा.पुराने मित्र भी सहयोग करेगे.परिवार तथा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ जायेगा.परिवार में मांगलिक कार्य भी होंगे.आपसी भाई चारा बना रहेगा.

Virgo September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें कन्या राशि का मासिक राशिफल 

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार मिला जुला रहेगा.शनि की दृष्टी सूर्य पर और सूर्य की दृष्टी शनि पर बना हुआ है व्यापार में खूब मेहनत करेगे लेकिन लाभ नहीं मिलेगा. इस समय निवेश भी नहीं करे.सरकारी क्षेत्र में कांट्रेक्ट सम्बंधित कार्य कर रहे है या सिविल का काम कर रहे है. सरकारी अधिकारी के साथ मिलजुलकर काम करे. बेवजह के बाद विवाद उनसे नहीं करे. 17 सितम्बर के बाद व्यापार में तेजी आएगी.नौकरी करने वाले के लिए अनुकूल समय है.आपका मेहनत आपका परिचय है. कार्य क्षेत्र में आपका मान सम्मान खूब मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को अपने पढाई पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा. आपके शिक्षा के स्वामी वृहस्पति दशम भाव में बैठे है. उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे छात्र जैसे मिडिया या बैंकिग ,मिडिया या कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे है आप सफल रहेंगे पढाई में मन लगेगा.करियर में आप खूब उन्नति करेगे.करियर में परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में उन्नति होगी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में कुछ विशेष लाभ नहीं मिलेगा. प्रेमी के साथ साधारण तरीके से जीवन व्योतित होगा.आप प्रयास करेगे प्रेमी के साथ समय दे लेकिन मंगल की दृष्टी ठीक नहीं है जो प्रेमी के साथ विवाद बना देगा.माह के दुसरे सप्ताह से प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा 16 सितम्बर के बाद दाम्पत्य जीवन प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.बेवजह के यात्रा से बचे.यात्रा आपके लिए कष्टकारी रहेगा. माह के दुसरे सप्ताह में फूड पोइजन की संभावना है. खान पान पर विशेष ध्यान दे. यदि आप पहले से बीमारी से परेशान है इस माह थोडा आराम मिलेगा.

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

उपाय


प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करे बूंदी का प्रसाद चढ़ाए , मसुरदाल का दान करें.
प्रतिदिन सुबह में भगवान सूर्य को तांबे या पीतल के लोटे में जल लेकर उसमे लाल फुल ,लाल चन्दन,डालकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >