Leo Monthly Horoscope October 2024: कुटुंब के साथ सहयोग नहीं मिलेगा

Leo Monthly Horoscope October 2024: सिंह राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सिंह राशि का मासिक राशिफल

Leo Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन इस माह मिला -जुला रहेगा.आपके पारिवारिक सुख के स्वामी मंगल एकादश भाव में बैठे है कुटुंब भाव में सूर्य तथा केतु बैठे है परिवार के सदस्य असमंजस की स्थिति में रहेगें,पारिवारिक संपति को लेकर विवाद बना था वह दूर होगा.भूमि भवन का लाभ होगा. राहु का दृष्टी सूर्य पर बना हुआ है. कुटुंब के साथ सहयोग नहीं मिलेगा.रिश्तेदार के साथ अनबन बनेगा 17 अक्तूबर के बाद पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. विदेश यात्रा का प्लान किए है उनको सफलता मिलेगा भाई बहन का सहयोग मिलेगा. माता पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

Virgo Monthly Horoscope October 2024: कन्या राशि के जातकों पर काम का दबाव रहेगा

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में इस माह अच्छा लाभ होगा सप्तम भाव के स्वामी स्वगृही होकर वक्री अवस्था में है इस माह आपको व्यापार में लाभ होगा लेकिन आपको ईमानदारी के साथ व्यापार करना पड़ेगा.इस माह आप व्यापार का विस्तार करना चाहते है सही समय है व्यापार में ग्राहकों के साथ व्योहार ठीक रखे,नौकरी करने वाले इस माह नौकरी में आप विश्वास बना कर रखेगे. कार्य क्षेत्र में मेहनत से अधिक लाभ होगा सहकर्मी का सहयोग मिलेगा 13 अक्तूबर से नौकरी में स्थिति और मजबूत बनेगा.अधिकारी से आपको मान सम्मान मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे आपके शिक्षा के स्वामी वृहस्पति दशम भाव में है.आपकों शिक्षक का सहयोग मिलेगा. अपने अन्दर एकाग्रता बनाए रखे.कालेज में पढाई करने वाले छात्र को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले अगर आप विदेश में जाकर पढाई करना चाहते है उसमे आपको सफलता मिलेगा.करियर
में आप को अच्छा लाभ मिलेगा. सरकारी नौकरी करने वाले का योगदान बेहतर रहेगा. नौकरी में आप उन्नति करेगे.नए नौकरी की तलाश में है 13 अक्तूबर के बाद मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में मधुरता बनेगी प्रेम सम्बन्ध के स्वामी दशम भाव में है प्रेमी के साथ रोमांस करेगे.अप दोनों प्रेम सम्बन्ध में विश्वास खूब रहेगा अपने प्रेम सम्बन्ध को घर वाले को बताए .वैवाहिक जीवन में आपको तनाव बनेगा पत्नी के साथ छोटे -छोटे बात पर विवाद बनेगा. शनि स्वगृही है राहु आठवें भाव में है जिसे दाम्पत्य जीवन में परेशानी ज्यादा बनेगा.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा.सूर्य केतु के साथ दूसरे भाव में है आठवें भाव में राहु सप्तम भाव में शनि बैठे है.मंगल एकादश भाव में है जिसे स्वास्थ्य के कई तरह से समस्या बनेगा.माह के शुरूआत में आंख की समस्या बनेगी. चोट -चपेट की संभवाना बनी रहेगी.खान पान पर ध्यान दे रक्त सम्बंधित बीमारी आपको परेशान कर सकता है .

लकी नंबर: 7
लकी कलर: लाल

उपाय


शनिवार को शनि महराज का पूजन करे,काला कपड़ा दान करे.
प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को प्रसाद में बूंदी चढ़ाए.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >