Kumbh Saptahik Rashifal, कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला और थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दसवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में गोचर से शुरुआतक करेंगे, जिससे काम का दबाव बढ़ेगा. सूर्य चौथे भाव में होने से घरेलू सुख में कमी ला सकते हैं. गुरु का छठे भाव में गोचर अदालती मामलों या कर्ज को लेकर चिंता बढ़ा सकता है. हालांकि, पांचवें भाव में बुध-शुक्र संतान और बुद्धि के लिए शुभ हैं.
करियर-बिजनेस: यह सप्ताह करियर में कड़ी मेहनत की मांग करेगा. दशम चंद्रमा और छठे गुरु के कारण नौकरी में काम का अत्यधिक दबाव रहेगा और गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. व्यापार में पांचवें शुक्र-बुध के कारण कुछ नए और रचनात्मक विचार लाभ दिलाएंगे, लेकिन सट्टेबाजी से दूर रहें.
रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव दे सकता है. सूर्य के चौथे भाव में होने से परिवार में शांति की कमी महसूस हो सकती है और माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. शनि के लग्न में होने से आपके स्वभाव में थोड़ी नीरसता आ सकती है, जिससे परिजनों से दूरी महसूस होगी.
लव लाइफ: यह सप्ताह लव लाइफ के लिए बेहद खूबसूरत रहेगा. पांचवें भाव में बुध और शुक्र की युति आपके प्रेम संबंधों में रोमांस और नया उत्साह भरेगी. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग लाजवाब रहेगी. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है.
स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. लग्न में शनि और छठे भाव में गुरु का होना पुरानी बीमारियों को दोबारा उभार सकता है. हड्डियों में दर्द, थकान या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अपनी दवाइयां समय पर लें और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: वाणी में रूखापन न लाएं और साथी पर बेवजह शक करने से बचें.
उपाय: इस सप्ताह जरूर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और काले तिल का दान करें.
लकी डेट: 02, 03, 06
लकी कलर: सफेद, क्रीम, हल्का नीला
लकी दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
