कुंभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई तक: इस हफ्ते करियर में तरक्की के लिए नई योजना बनाएंगे जो सफल रहेगी

Kumbh Saptahik Rashifal 17 to 23 May 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी? क्या स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या थकान परेशान कर सकती है? क्या करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे? जानने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल.

Kumbh Saptahik Rashifal: कुम्भ राशि:यह सप्ताह आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का रहेगा, क्योंकि राहु आपकी राशि में स्थित हैं और शुक्र-बृहस्पति सुख भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे, जो भूमि, वाहन और पारिवारिक सुख का संकेत दे रहे हैं. सामाजिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा. आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी. किस्मत इस सप्ताह आपके साथ है.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरी में कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा. धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में बड़ा लाभ मिल सकता है. निवेश के लिए यह बहुत अच्छा समय है, जिससे भविष्य में बचत बढ़ेगी. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा. करियर में तरक्की के लिए नई योजना बनाएंगे जो सफल रहेगी.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा. घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है. रिश्ते मधुर रहेंगे और पुराने मनमुटाव दूर होंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है.

लव लाइफ: इस सप्ताह आपकी लव लाइफ सुखद रहेगी. पार्टनर के साथ घर की खरीदारी कर सकते हैं. रिश्तों में प्यार और स्थिरता आएगी. प्रेमी के साथ यादगार यात्रा संभव है.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सीने में जलन या कफ की समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें. अपनी फिटनेस के लिए समय निकालें.

सावधानी: इस सप्ताह अपनी निजी बातें किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें, विश्वासघात की आशंका है.
उपाय: शनिवार को उड़द की दाल का दान करें और शनि मंत्र का जाप करें.
लकी नंबर: 11
लकी कलर: जामुनी या गहरा नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >