कुम्भ संक्रांति इन राशियों के लिए होगी फायदेमंद, सूर्य और शनि की युति का होगा ये प्रभाव

Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति आज 12 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है. इस खास दिन राशियों पर विशेष प्रभाव होता है. यहां से जानें किन राशियों को होगा फायदा.

Kumbh Sankranti 2025: सूर्य आज 12 फरवरी 2025 को कुम्भ राशि में गोचर करेंगे. इस गोचर के साथ कुम्भ संक्रांति का आयोजन किया जाएगा, जो कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण संक्रांति मानी जाती है. जब सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करते हैं, तब सूर्य संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. शनि और सूर्य के बीच पिता-पुत्र का संबंध होता है, और ये दोनों ग्रह जिस राशि में होते हैं, उस पर उनका प्रभाव बहुत ही सकारात्मक होता है. हालांकि, जब शनि और सूर्य एक ही राशि में होते हैं, तो उनकी युति का प्रभाव सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता है. सूर्य के शनि की राशि में आने पर उनके प्रभाव में कमी आती है, लेकिन जब सूर्य शनि की राशि में गोचर करते हैं और शनि अपनी राशि में स्थित होते हैं, तब इन दोनों ग्रहों की युति होती है, जिसे ज्योतिषशास्त्र में अशुभ प्रभाव के रूप में देखा जाता है. सूर्य आत्मा के कारक ग्रह हैं और सूर्य से ऊर्जा प्राप्त होती है.

ज्योतिष में सूर्य और शनि की युति का प्रभाव

सूर्य और शनि की युति के कारण व्यक्ति की समस्याएँ बढ़ जाती हैं. पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होता है और धन की कमी का सामना करना पड़ता है. सूर्य और शनि के प्रभाव से पिता-पुत्र के संबंधों में तनाव उत्पन्न होता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जबकि राजनीतिक क्षेत्र में सूर्य-शनि का प्रभाव मजबूत होता है.

आज मनाई जा रही है माघ पूर्णिमा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य संक्रांति कब होगी

12 फरवरी 2025 को रात्रि 09:50 बजे सूर्य कुम्भ राशि में गोचर करेगा.

कुम्भ संक्रांति से इन राशियों को होगा लाभ

मेष

मेष राशि के जातकों को सूर्य से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, संतान की शिक्षा में उन्नति होगी, और आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा.

वृष

वृष राशि के जातकों को सूर्य से लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत विकसित होंगे. व्यापार में निवेश करने पर अच्छा लाभ होगा और करियर में उन्नति की संभावना है. नए नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता प्राप्त होगी.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा. नौकरी में उन्नति के साथ-साथ करियर में लाभ की संभावना है. शेयर बाजार से भी अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है. प्रेम संबंधों में भी प्रगति होगी.

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ मामलों में स्थिति अनुकूल रहने वाली है. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. दोनों अपने रिश्ते में खुश रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा.

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए उन्नति के कई अवसर सामने आएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. इस दौरान छोटी-छोटी यात्राएं भी होंगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी. शेयर बाजार में भी अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा और नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर और नौकरी में विशेष लाभ की संभावना है. मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे. सामाजिक क्षेत्र में भी मजबूती आएगी. सूर्य की स्थिति आपके लिए शुभ साबित होगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >