Kumbh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला और मानसिक तनाव वाला हो सकता है. चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का चतुर्ग्रही योग होने से आप बहुत अधिक ऊर्जावान रहेंगे. आज क्रोध पर काबू रखना जरूरी होगा.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी. द्वादश चंद्रमा और लग्न के राहु कार्यों में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं. व्यापार में आज कोई बड़ा निवेश न करें. पुराने लेन-देन को निपटाने पर अधिक ध्यान दें. आज आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज दूरी महसूस हो सकती है. आज आप अपने मानसिक तनाव के कारण पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं. आज शांत रहकर स्थिति को समझने की कोशिश करना ही बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर आज लापरवाही भारी पड़ सकती है. द्वादश चंद्रमा अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें. नींद की कमी और मानसिक थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है. मेडिटेशन करें और पर्याप्त आराम करने की कोशिश करें.
सावधानी: वाद-विवाद से दूर रहें और किसी भी अजनबी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
