कुंभ राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज भाग्य का साथ मिलेगा या करियर में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: कुम्भ राशि. आज का दिन आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा का गोचर आपकी कार्यक्षमता और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि करने वाला है. बिजनेस के सिलसिले मे आज का मीटिंग निर्णायक हो सकता है.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपको बेहद शक्तिशाली और साहसी बनाएगी. व्यापार में बड़ा जोखिम उठाना आज फलदायी रहेगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा जातक को आज बॉस से डांट पड़ सकती है.

लव लाइफ: लव लाइफ में पार्टनर आपके करियर की ऊंचाइयों पर गर्व महसूस करेगा. आपसी रिश्तों में सम्मान बढ़ेगा, जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है. आज पार्टनर को फिल्म दिखाने ले जा सकते है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में खुद को फिट पाएंगे, लेकिन सिरदर्द या काम के बोझ के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. काम के बीच-बीच में आराम करें और ताजे फलों के रस का सेवन करें. आज शुगर और रक्तचाप मरीज अपना जांच जरूर कराएं.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर अत्यधिक दबाव न बनाएं, टीम वर्क से काम लें.

उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >