कुंभ राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव या वरिष्ठ अधिकारियों का मिलेगा सहयोग?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: कुम्भ राशि. आज चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं जो आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि का संकेत दे रहे हैं. आज का दिन आपके लिए लाभकारी है. आज आत्मविश्वास, ऊर्जा और नए विचारों की वृद्धि होगी.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में स्थित सूर्य, मंगल, बुध और राहु का प्रभाव आपको कार्यक्षेत्र में वर्चस्व दिलाएगा. नई योजनाओं को धरातल पर उतारने में मदद करेगा. आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज आप थोड़े अधिकारवादी हो सकते हैं. आज पार्टनर को रिश्तों मे घुटन महसूस हो सकती है. रिश्तों में खुलापन और भरोसा बनाए रखना बेहतर है. आज संबंधों में कभी-कभी दूरी या विचारों में मतभेद महसूस हो सकता है.

स्वास्थ्य: आज ऊर्जा तो अच्छी रहेगी, लेकिन काम की अधिकता से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन सिर और आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है. पर्याप्त नींद लेना और मोबाइल/लैपटॉप का कम प्रयोग करना जरूरी है.

सावधानी: अहंकारी व्यवहार से बचें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का अपमान न करें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें .
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >