कर्क राशिफल 9 अप्रैल 2026: मेहनत से मिलेगा फल, रुका पैसा लौटने के योग

Aaj Ka Kark Rashifal 9 april 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kark Rashifal 9 april 2026: आज कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का छठे भाव में गोचर शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा. मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति भाग्य स्थान में कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है, इसलिए लंबी यात्राओं में सावधानी बरतें. मेष में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र में सुख-सुविधाओं का विस्तार करेगा और मान-सम्मान बढ़ाएगा.

करियर/बिजनेस: ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, लेकिन काम का बोझ अधिक रह सकता है. व्यापार में प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे, फिर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने में प्रयास करना होगा. छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए बातचीत के दौरान अपनी भाषा और टोन का ध्यान रखें. रोमांस थोड़ा कम रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. पार्टनर को थोड़ा समय और स्पेस देना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य: खान-पान का विशेष ध्यान रखें और मसालेदार भोजन से परहेज करें. आंखों में जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम करें और ठंडे पानी से आंखें धोना लाभदायक रहेगा.

  • सावधानी: गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें.
  • उपाय: आज पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल का दान करें, इससे शुभ फल मिलेंगे.
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >