कर्क राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या दांपत्य में खुशियां आएंगी या करियर में सफलता मिलेगी?

Kark Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kark Rashifal 18 April 2026: आज चंद्रमा का दशम भाव में गोचर आपके कर्म क्षेत्र को मजबूती देगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए कवच का काम करेगा. मीन राशि में स्थित ग्रहों के प्रभाव से मन थोड़ा भावुक रह सकता है, लेकिन कार्यस्थल पर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे.

करियर/बिजनेस: नौकरी में स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. व्यापार में आज कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे. यदि आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो आज की गई मेहनत भविष्य में बड़े लाभ का आधार बनेगी. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी.

लव लाइफ: आज पार्टनर काम में व्यस्त होने के कारण समय नहीं दे पाएगा, जिससे मन उदास हो सकता है. फोन पर छोटी-सी बात झगड़े का रूप ले सकती है, इसलिए धैर्य रखें. शाम तक स्थितियां सुधरेंगी और आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे. रोमांस सामान्य रहेगा.

स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द या घुटनों में तकलीफ हो सकती है. सीढ़ियाँ चढ़ते-उतरते समय सावधानी रखें. कैल्शियम युक्त आहार लें और भारी सामान उठाने से बचें.

  • सावधानी: ऑफिस की बातें घर पर साझा न करें.
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >