कर्क राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज भाग्य देगा पूरा साथ या करियर में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे?

Kark Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kark Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए बौद्धिक क्षमता के प्रदर्शन का है. चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो शिक्षा और संतान के लिए शुभ फल देगा. आज अचानक परिवर्तन, गुप्त योजनाएं या शोध से जुड़े विषय सामने आ सकते हैं.

करियर-बिजनेस: कुम्भ राशि में स्थित मंगल और राहु आपके कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन ला सकते हैं. करियर स्थिर रखने में आज मजबूत निर्णय लेना होगा. जो लोग शोध, गूढ़ ज्ञान, बीमा, निवेश या तकनीकी क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज नई ताजगी आएगी. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा और सकारात्मक निर्णय ले सकते हैं. आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है. रात मे थकान महसूस हो सकता है. केतु के प्रभाव से कभी-कभी मानसिक बेचैनी हो सकती है. योग और प्राणायाम करना काफी लाभदायक होगा.

सावधानी: सट्टेबाजी या शेयर बाजार में आज जल्दबाजी में पैसा न लगाएं.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >