कर्क राशिफल 07 अप्रैल 2026: करियर में उन्नति के योग, परिवार में बहस से रहें सावधान

Aaj Ka Kark Rashifal 07 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kark Rashifal 07 April 2026: आज कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का पंचम भाव में होना मानसिक प्रसन्नता और रचनात्मकता लाएगा. शुक्र का दशम भाव में होना करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा. केतु का सिंह राशि में होना परिवार में वाणी के कारण विवाद करा सकता है.

करियर/बिजनेस: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन है. व्यापार में कोई नया आइडिया बड़ा मुनाफा दिला सकता है. शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा को पहचाना जाएगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

लव लाइफ: आज रोमांस चरम पर रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर मीठी बातें होंगी और भविष्य की योजनाएं बनेंगी. सिंगल लोग आज प्रपोज करने की हिम्मत जुटा पाएंगे. प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा. रिश्तों में विश्वास और भी गहरा होगा.

स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. आंखों में जलन या नींद की कमी हो सकती है. ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें और समय पर सोएं. संतुलित आहार लेना आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा.

सावधानी: दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें.

उपाय: “हनुमान चालीसा” का पाठ करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >