Kark Masik Rashifal May 2026: मई का महीना आपके लिए कर्म प्रधान और उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि राशि स्वामी चंद्रमा पूरे महीने में दो बार हर राशि से गुजरते हुए आपके मानसिक स्तर को प्रभावित करेंगे. महीने की शुरुआत में शुक्र की एकादश स्थिति लाभ कराएगी, लेकिन 11 मई को मंगल का दशम भाव में आना आपके कार्यक्षेत्र में हलचल बढ़ा देगा. राहु की अष्टम स्थिति अचानक आने वाली बाधाओं का संकेत देती है. आपको अपनी भावनाओं और व्यावहारिक फैसलों के बीच संतुलन बनाना होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आप खुद को थोड़ा दबा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन धैर्य से सब सुलझ जाएगा.
करियर-बिजनेस: करियर में मंगल का प्रभाव आपको बहुत सक्रिय बनाएगा. जॉब में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिन्हें समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा. बिजनेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, विशेषकर व्यापार के क्षेत्र में प्रतिद्वंदी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी, इसलिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुना श्रम करना होगा. आपके कार्य की गुणवत्ता ही आपकी पहचान बनेगी. नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है, शांत रहें.
लव लाइफ: लव लाइफ में इस महीने संवेदनशीलता बढ़ेगी. चंद्रमा के गोचर के कारण आपका मूड बार-बार बदलेगा, जिससे प्रेमी प्रेमिका के बीच अनबन होगी. रोमांस की कमी खलेगी. मंगल की स्थिति प्रेम संबंधों में गुस्से और जिद का ऐसा डरावना समावेश कर सकती है, जो अलगाव का कारण बन जाए. प्यार को विश्वास की डोर से बांधें. जीवनसाथी के सहयोग से आप कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे. किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, जो बाद में जटिलता पैदा करेगा.
स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. मानसिक तनाव के कारण अनिद्रा और पाचन की समस्या हो सकती है. शनि की दृष्टि के कारण हड्डियों में दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर अंधविश्वास न करें. अपनी गोपनीय बातें किसी के साथ साझा करने से बचें, बदनामी का डर है.
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें.
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 2
