कन्या मासिक राशिफल मई 2026: मानसिक तनाव को हावी न होने दें

Kanya Masik Rashifal may 2026: इस महीने कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और 20 तारीख के बाद धन लाभ के योग बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी और लव लाइफ में मधुरता रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी, बस धैर्य रखें और उतावलापन से बचें.

Kanya Masik Rashifal May 2026: मई का महीना आपके लिए सावधानी और गहरे शोध का समय रहेगा, क्योंकि राशि स्वामी बुध महीने की शुरुआत में अष्टम भाव में सूर्य के साथ हैं. 11 मई को मंगल भी अष्टम भाव में आ जाएंगे, जिससे जीवन में अचानक बदलाव आने की संभावना है. शुक्र का भाग्य स्थान पर होना आपको कुछ राहत देगा और यात्राओं के योग बनाएगा. चंद्रमा का गोचर आपको आर्थिक मामलों में सचेत करेगा. यह महीना पुरानी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का है, लेकिन इसके लिए आपको कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं.

करियर-बिजनेस: करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. जॉब में अचानक कोई जिम्मेदारी बढ़ेगी या ट्रांसफर हो सकता है. बिजनेस में जोखिम भरे निवेश से बचें, व्यापार में बड़ा नुकसान होने की डरावनी आशंका है. पढ़ाई में मन कम लगेगा, लेकिन जो छात्र रिसर्च या गूढ़ विषयों से जुड़े हैं, उनके लिए समय अच्छा है. प्रतियोगी परीक्षा के लिए अतिरिक्त कोचिंग की जरूरत पड़ सकती है. आपके कार्य में परफेक्शन की कमी आपको परेशान कर सकती है. नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि बिगाड़ सकते हैं.

लव लाइफ: लव लाइफ में अष्टम भाव का मंगल और सूर्य जुनून की ऐसी आग जला सकते हैं, जो डरावनी और विनाशकारी हो सकती है. प्रेमी प्रेमिका के बीच गुप्त संबंधों का उजागर होना समस्या खड़ी कर सकता है. रोमांस के नाम पर किसी को ब्लैकमेल करना या दबाव बनाना गलत होगा. प्यार में गरिमा बनाए रखें. शुक्र का शुभ गोचर आपको इन स्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर यह महीना गंभीर हो सकता है. पेट के निचले हिस्से में दर्द, सर्जरी या दुर्घटना के योग बन रहे हैं. वाहन चलाते समय और अग्नि से काम करते समय बेहद सतर्क रहें. मानसिक तनाव को हावी न होने दें.

सावधानी: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी के फटे में टांग न अड़ाएं. अनैतिक कार्यों से दूर रहें, कानूनी फंसाव हो सकता है.
उपाय: पक्षियों को सप्तधान्य (7 अनाज) खिलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >