कन्या राशिफल 9 अप्रैल 2026: आज किस्मत देगी साथ, मेहनत का मिलेगा पूरा रिजल्ट

Aaj Ka Kanya Rashifal 9 april 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kanya Rashifal 9 april 2026 : आज कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ देगा. बुध और राहु की छठे भाव में स्थिति शत्रुओं पर आपकी बौद्धिक जीत सुनिश्चित करेगी. मेष में शुक्र का गोचर अचानक धन प्राप्ति के मार्ग खोल सकता है. घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है. प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरी में ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बैंक लोन से जुड़े कार्य सफल रहेंगे.

लव लाइफ: पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आप पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, लेकिन फोन पर प्यार भरी बातें होंगी. आज पार्टनर थोड़ा उपेक्षित महसूस कर सकता है, इसलिए उन्हें छोटा-सा उपहार देकर खुश करने की कोशिश करें. रोमांस बना रहेगा और देर रात तक बातचीत हो सकती है.

स्वास्थ्य: माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आपको सीने में जकड़न या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें. नियमित प्राणायाम करना फेफड़ों के लिए लाभदायक रहेगा.

  • सावधानी: घर की निजी बातें बाहर के लोगों से साझा न करें.
  • उपाय: आज पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल का दान करें, इससे शुभ फल मिलेंगे.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: भूरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >