Kanya Aaj Ka Rashifal 31 March 2026, कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज अनावश्यक खर्च और मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के छठे भाव में होने से शत्रुओं पर विजय और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता दिलाएंगे.
करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस होगी. व्यापार में विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतें.
लव लाइफ: आज पार्टनर से संवाद की कमी के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं. पुरानी बातों को याद कर मन दुखी न करें, वर्तमान पर ध्यान दें.
स्वास्थ्य: आंखों में जलन, पैरों में दर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है.
सावधानी: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और अपने धन का बजट बनाकर चलें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं.
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
