कन्या करियर राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज मेहनत और पराक्रम से करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी?

Kanya Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kanya Aaj Ka Rashifal 17 March 2026:आज का दिन आपके लिए मिली-जुला रहने वाला है. चंद्रमा छठे भाव में राहु और मंगल के साथ शत्रुहंता योग बना रहे हैं. मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि आपके सप्तम भाव मंु गोचर करेंगे. आज साझेदारी के कामों में सतर्कता जरूरी है. मिथुन के गुरु आपके दशम भाव को शुभ दृष्टि देंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज शत्रुओं और प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें. आज योजनाओं में बाधा आ सकते हैं. नौकरी में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. आज आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है. आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखना आपके भविष्य के लिए बेहतर रहेगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज अहंकार को बीच में न आने दें. छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है. शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. त्वचा संबंधित एलर्जी या नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है. नियमित रूप से व्यायाम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. मानसिक थकान को दूर करने के लिए संगीत या मनोरंजन का सहारा लेना उचित होगा.

सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ें.

उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >