Kanya Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा. आपकी राशि के दशम भाव में गुरु की उपस्थिति आपके आत्मविश्वास को शिखर पर रखेगी. चंद्रमा का मकर से कुम्भ में जाना आपके दैनिक कार्यों में गति लाएगा. आज आप बड़ी कुशलता से अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और कौशल की सराहना होगी. कुम्भ राशि का बुध आपके छठे भाव को सक्रिय कर रहा है जिससे प्रतिस्पर्धी हारेंगे. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. आपको किसी पुराने मित्र के माध्यम से बड़ा प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन सुकून भरा रहेगा. पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. आज आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे. यदि आप सिंगल हैं, तो कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. दोनों पार्टनर आने वाले समय में एक सुंदर रिश्ते मे बंध सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है. मीन के सूर्य और शनि आपके सप्तम भाव में होकर जीवनसाथी और आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं. अधिक ठंडी चीजों से बचें. रात का भोजन जल्दी करने की आदत डालें. आज आपका पाचन तंत्र सही रहेगा.
सावधानी: शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.
उपाय: भगवान शिव को दूध अर्पण करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
