कन्या राशिफल 10 अप्रैल 2026: आज खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, रुके काम होंगे पूरे

Kanya Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kanya Rashifal 10 April 2026: आज कन्या राशि वालों के लिए दिन फलदायी रहेगा. मीन राशि में स्थित चार ग्रह सातवें भाव में होने से व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिलेगा. दोपहर बाद चंद्रमा के पंचम भाव में जाने से रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. धन आगमन के योग बन रहे हैं.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज बड़े लाभ के संकेत हैं. नई योजनाओं को लागू करने के लिए यह सही समय है. नौकरी में आपके सुझावों की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है.

लव लाइफ: आज पार्टनर से फोन पर लंबी और रोमांटिक बातचीत होगी. आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे. जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी को प्रपोज कर सकते हैं. पार्टनर के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा. शाम का समय बेहद खुशनुमा रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. चेहरे पर चमक और उत्साह बना रहेगा. हल्का व्यायाम करें और ताजे फलों का सेवन करें. बच्चों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है.

  • विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
  • सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें : Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >