कन्या मासिक राशिफल अप्रैल 2026: लव लाइफ में मधुरता, करियर में तरक्की के संकेत

Kanya Masik Rashifal April 2026: इस महीने कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और 20 तारीख के बाद धन लाभ के योग बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी और लव लाइफ में मधुरता रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी, बस धैर्य रखें और उतावलापन से बचें.

Kanya Masik Rashifal April 2026: अप्रैल 2026 में बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर आपके वैवाहिक जीवन और साझेदारी पर प्रभाव डालेगा. वहीं, शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश आपको भाग्य का साथ दिलाएगा. इस महीने रुके हुए कार्य पूरे होंगे और 20 तारीख के बाद अचानक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. उन्नति के लिए स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें और प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें.

करियर-बिजनेस: कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन लाभ के अवसर मिलेंगे. 20 से 30 अप्रैल के बीच बुध और शुक्र की स्थिति अचानक लाभ दिला सकती है. व्यवसाय में गंभीरता दिखाएं और अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.

लव लाइफ: इस महीने रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, विशेषकर महीने के मध्य में जब ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा हो. अप्रैल का अंत आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा. आपकी सादगी और विनम्रता ही आपके पार्टनर के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी.

स्वास्थ्य: इस महीने आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी. खुद को तरोताजा रखने के लिए सुबह की सैर और नियमित दिनचर्या अपनाएं. ऊर्जा का स्तर अच्छा बना रहेगा.

सावधानी: किसी भी कार्य में उतावलापन न दिखाएं, धैर्य बनाए रखें.

उपाय: प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जल से अभिषेक करें.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >