कल का राशिफल: मेष से लेकर मीन में चंद्रमा की चाल से किसके बदलेंगे किस्मत के समीकरण, पढ़ें अपना भविष्य

कल 1 अगस्त 2026 का राशिफल ग्रहों की चाल के आधार पर आपके करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत देता है. जानें मेष से मीन तक किस राशि के लिए कल का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा.

Kal 1 August 2026 Ka Rashifal: कल 1 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां लेकर आएगी. वहीं कुछ राशियों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का राशिफल.

मेष राशि

कल का दिन लाभदायक रहेगा. हार्डवेयर कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है.

वृष राशि

जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे. व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा और बदलते समय के अनुसार लिए गए निर्णय लाभ देंगे. सेवानिवृत्त लोगों को नई जिम्मेदारी या सलाहकार बनने का अवसर मिल सकता है.

मिथुन राशि

व्यापार विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी तथा पुराने मित्र से मुलाकात नई संभावनाओं का मार्ग खोल सकती है.

कर्क राशि

भाग्य का साथ मिलेगा. रुका हुआ धन मिलने से अधूरे कार्य पूरे होंगे. परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा लाभदायक रहेगी. कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि

मनचाहे कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिए तला-भुना भोजन कम करना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि

टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. परिवार में एकता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

तुला राशि

व्यापार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं. घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा और जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे.

वृश्चिक राशि

दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरू होगा. रुका हुआ धन वापस मिलने से व्यापार में तेजी आएगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूल फैसला मिलने की संभावना है.

धनु राशि

आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य सफलता दिलाएगा.

मकर राशि

अधिकांश कार्य सफल होंगे और लंबित काम पूरे होंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है.

कुम्भ राशि

नए कार्यों की शुरुआत सफलता दिलाएगी. सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्रों में नई पहचान मिलेगी. दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव दूर होगा.

मीन राशि

व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. परिवार का वातावरण सुखद रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >