Kal Ka Rashifal 23 september 2024: वृश्चिक राशि वालों में पारिवारिक चिंताओं की वृद्धि होगी, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 23 september 2024: कल 23 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा जी

Kal Ka Rashifal 23 september 2024: कल सोमवार 8 सिंतबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आने वाला है, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कल 23 सितंबर 2024 को मेष राशि के जातकों के व्यवसाय में प्रगति होगी. आय में स्थिरता बनी रहेगी. परिवार में तनाव का माहौल रहेगा. साझेदारों के साथ मतभेद और विवाद संभव हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें. किसी विशेष व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है. वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें. जो कार्य बन रहे हैं, वे बिगड़ सकते हैं. चोट और दुर्घटनाओं से बचें. नकारात्मकता में वृद्धि होगी.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केशरिया

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कल 23 सितंबर 2024 को वृषभ राशि वालों को सरकारी सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. हर दिशा से सफलता मिलेगी. खुशी में वृद्धि होगी. व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. थकान महसूस होगी. तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. व्यापार में वृद्धि होगी.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद

Weekly Horoscope 22 to 28 September: सितंबर के इस सप्ताह में इन्हें सावधान रहने की जरूरत, जानें मेष से लेकर मीन का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कल 23 सितंबर 2024 को मिथुन राशि के जातकों के रोजगार में वृद्धि की संभावना है. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. घर और बाहर आपकी पूछ-परख बढ़ेगी. नए कार्यों की प्राप्ति हो सकती है. बाहर जाने की इच्छा जागृत होगी. खुशी का अनुभव होगा.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग : पिंक

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कल 23 सितंबर 2024 को कर्क राशि के जातकों को जीवनसाथी से सहयोग की कमी महसूस होगी. चिंता और तनाव का सामना करना पड़ेगा. वित्तीय लेन-देन में जल्दबाजी और लापरवाही से बचें, अन्यथा धन की हानि हो सकती है. विवादों से दूर रहना बेहतर होगा. झंझटों से बचें. आय में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य में कमजोरी बनी रहेगी.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग : भूरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कल 23 सितंबर 2024 को सिंह राशि के जातकों के घर और बाहर का जीवन सुखद रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है, प्रयास जारी रखें. यात्रा से लाभ होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. रोजगार में वृद्धि की संभावना है. आय में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. भाइयों का सहयोग खुशी में इजाफा करेगा. जोखिम और जमानत के कार्यों को टालें.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग : स्लेटी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कल 23 सितंबर 2024 को कन्या राशि के जातकों को भेंट और उपहार प्राप्त होंगे. बेरोजगारी का समाधान होगा. व्यापार में वृद्धि की संभावना है. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल है. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. लापरवाही न करें. उत्साह और खुशी बनी रहेगी.
शुभ अंक – 9
शुभ रंग : क्रीम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कल 23 सितंबर 2024 को तुला राशि के जातकों को व्यापार में लाभ की संभावना बनी रहेगी. नए मित्रों से संपर्क स्थापित होंगे. घर और बाहर की गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी. आय में स्थिरता देखने को मिलेगी. आत्मसम्मान में वृद्धि होगी. अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी. अतिथियों का आगमन होगा, जिससे खुशी में इजाफा होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी. जल्दबाजी से बचें.
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कल 23 सितंबर 2024 को वृषभ राशि के जातकों का निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. घर और बाहर की गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी. लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. नौकरी में आपकी स्थिति में सुधार होगा. उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी. पारिवारिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है. शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है.
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – फिरोजी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कल 23 सितंबर 2024 को धनु राशि के जातकों के रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में व्यस्तता बनी रहेगी. आनंददायक यात्रा की योजना बन सकती है. पसंदीदा भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.
शुभ अंक – 7
शुभ रंग : सिल्वर

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके व्यवसाय में संतोषजनक लाभ की संभावना है. आपकी आय स्थिर रहेगी. कीमती सामान को सुरक्षित रखें. दूसरों के कार्यों में दखल न दें. मेहनत की मात्रा अधिक होगी. जोखिम भरे और जमानती कार्यों से बचें. शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. विवादों को बढ़ावा न दें. शोक समाचार प्राप्त हो सकता है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग : सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी. नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे. निवेश के लिए यह समय शुभ है. आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है. घर और बाहर दोनों स्थानों पर खुशी का माहौल रहेगा. कानूनी समस्याएं हल होकर लाभ की स्थिति उत्पन्न करेंगी. व्यापार में भी लाभ की संभावना है.
शुभ अंक – 9
शुभ रंग : हरा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कल 23 सितंबर 2024 को मीन राशि को स्थायी संपत्ति में वृद्धि की संभावना है. कोई महत्वपूर्ण सौदा हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे. आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी. घर और बाहर सभी से सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ अंक – 6
शुभ रंग : गुलाबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >