Kal Ka Rashifal 01 March 2026: मेष राशि- कल का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मौजूद मंगल आपके लिए सफलता के द्वार खोल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप पार्टनर के साथ सुख-सुविधाओं पर चर्चा करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान और नींद का ध्यान रखना जरूरी है.
वृषभ राशि- कल रविवार के दिन आपके लिए सुखद रहेगा. आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और दशम भाव में मौजूद शुक्र आपके अटके हुए कामों को पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नए अवसर बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, परंतु रुका हुआ धन प्राप्त होगा और निवेश के नए अवसर मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने का प्लान बन सकता हैं, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बस गर्दन और कंधे के दर्द से बचने के लिए व्यायाम का सहारा लें.
मिथुन राशि- कल का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और भाग्य स्थान में मौजूद बुध संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद करा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए विचारों और योजनाओं की चर्चा होगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें. हालांकि रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. पार्टनर से बात करते समय संयम बरतें. आपकी कड़वी बातें उन्हें आहत कर सकती हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचना आवश्यक है.
कर्क राशि- कल रविवार को आपको अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. आपकी राशि में स्थित चंद्रमा और अष्टम भाव में मौजूद सूर्य आपके स्वभाव में क्रोध और तनाव बढ़ा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे ढंग से निभाएंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर निवेश सोच-समझकर करें. आपके गुस्से के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है, पार्टनर की भावनाओं को समझें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.आज ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव से बचने के लिए योग जरूर करें.
सिंह राशि- कलकल का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु आपकी आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. व्यापार में धन लाभ के योग हैं. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या जरूरी है. कल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना साहस और धैर्य से करें.
कन्या राशि- कल आज का दिन आपके लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव में मौजूद बुध करियर में नई चुनौतियां और अवसर दोनों लाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराही जाएगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्चों में संयम बनाए रखें. पार्टनर आपके काम की व्यस्तता को समझेगा और पूरा सहयोग देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,अधिक भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है. सकारात्मक सोच बनाए रखें. कठिन परिस्थितियों में संयम से निर्णय लेना आवश्यक होगा.
तुला राशि- कल का दिन आपके लिए मान-प्रतिष्ठा लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और पंचम भाव में मौजूद शुक्र-राहु आपके भाग्य को चमकाएंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों में संयम बनाए रखें. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचें. कल दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे.
वृश्चिक राशि- कल का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपके सुख-साधनों में वृद्धि करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत फलदायक साबित होगी. व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं.आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन पर ध्यान दें. आत्मविश्वास बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
धनु राशि- कल का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और तृतीय भाव में मौजूद बुध-शुक्र साझेदारी के कामों में धोखा दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी. आपके प्रयासों की सराहना होगी. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर व्यायाम और संतुलित भोजन जरूरी है. लव लाइफ तनावपूर्ण रह सकती है. किसी तीसरे की बातों में आकर पार्टनर पर शक न करें, संवाद स्पष्ट रखें. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से आप सभी चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे.
मकर राशि- कल का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और द्वितीय भाव में मौजूद सूर्य-मंगल खर्चों को अनियंत्रित कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पर खर्चों में संयम आवश्यक है. लव लाइफ की बात करें तो घर में मांगलिक चर्चा होगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नियमित दिनचर्या बनाए रखें. आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें.
कुंभ राशि- कल का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और आपकी ही राशि में मौजूद पंचग्रही योग आपको पैतृक संपत्ति दिलाएंगे. कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ रोमांस और विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें. सकारात्मक सोच और संयम से निर्णय लेने से लाभ होगा.
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद शनि आपके निवेश को लाभ में बदलेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं और प्रयास सराहनीय होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. पार्टनर के साथ घर के मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपसी नजदीकी बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, संबंधित विकारों के प्रति सावधान रहें और भारी भोजन से पूरी तरह परहेज करें. कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखना लाभकारी रहेगा.
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
